Betul and MP Latest News

खेड़ी के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

खेड़ी के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

बैतूल कोतवाली  थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला ग्राम खेड़ी सावलीगढ से एक किलोमीटर दूर ओम पवार के खेत में बने तालाब में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव  मिलने से सनसनी व्याप्त है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खेड़ी राकेश सरियाम आरक्षक, विजय रघुवंशी सहित मौके पर पहुंचे।शव को पुलिस की मौजूदगी में तालाब से निकाला गया। चौकी प्रभारी राकेश ने बताया की शव की हालत देखकर लगता है शव एक दो दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर मछलियों, केकड़े आदि जल जीव के काटने के निशान बने हुए है ।शव से दुर्गंध आ रही है। मृतक नीली टी शर्ट, काला पेंट पहने हुए है। शिनाख्त नही हो पाई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.