Betul and MP Latest News

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित हुई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

✓कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित हुई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई 

विधानसभा अंतर्गत आने वाले बुकाखेड़ी डैम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चाक चौबंद पुलिस की व्यवस्था के बीच भगवान गणेश का विसर्जन कार्यक्रम शुरू रहा । इस अवसर पर एसडीओपी , टीआई राजेश सातंनकर के निर्देशन में बुकाखेड़ी डेम पर अस्थाई रूप से बनाए गए ड्रमों पर बनी हुई चौपाटी नाव के माध्यम से प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा ।

middle post add

लोगों ने बड़े धूमधाम तथा दुखी मन से भगवान गणेश की विदाई दी । विधिवत भगवान गणेश की पूजन आरती हुई ,तथा नाव के द्वारा बनाई हुई व्यवस्था पर विसर्जन किया गया । नगर पालिका के कर्मचारी , कोटवार संघ , महिला सुरक्षा , पुलिस एनडीआरएफ की टीम सहित सिविल वालंटियर का भी इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा । आम जनमानस के द्वारा ऐसी चाक चौबंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की जा रही है । सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी मुस्तेदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मौके पर सभी ने क्षेत्र की सुख समृद्धि और वैभव की कामना की है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.