Betul and MP Latest News

क्या Mp 04 HA 8923 गाड़ी से हुआ दीपक का अपहरण, 2 फरवरी को भोपाल,इटारसी से बैतूल की तरफ आई थी काली कार, 7 फरवरी को हुई वापस.. खंगाले जा रहे टोल के सीसीटीवी रिकॉर्ड

क्या Mp 04 HA 8923 गाड़ी से हुआ दीपक का अपहरण, 2 फरवरी को भोपाल,इटारसी से बैतूल की तरफ आई थी काली कार, 7 फरवरी को हुई वापस.. खंगाले जा रहे टोल के सीसीटीवी रिकॉर्ड
परिधि न्यूज बैतूल

middle post add

घोड़ाडोंगरी अपहरण मामले में जिस काली कार को पुलिस तलाश कर रही है उसका पता लगाने में क्या पुलिस को सफलता मिल गई है? या आरोपी, पीड़ित और कार अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। 2 फरवरी को Mp 04 HA 8923 काले रंग की गाड़ी इटारसी से बैतूल के लिए निकली थी जो 7 फरवरी को हुई वापस। टोल के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है। लेकिन यह वही कार है या नही इस पर संशय बरकरार है।इधर अपहृत युवक की पहचान दीपक बामने के रूप में कर ली गई है। पुलिस सरगर्मी से दीपक की तलाश कर रही है।
घड़ी से हुई अपहृत युवक की पहचान
रात 12:30 पर कॉल करके घर से बाहर था बुलाया
बैतूल। घोड़ाडोंगरी में अपहृत युवक दीपक बामने ही है। जिस स्थान पर दीपक का अपहरण किया गया वहीं पास में उसकी घड़ी पुलिस को मिली थी। बुधवार को जब दीपक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई तो घड़ी दिखाने पर करीब 70 वर्षीय दादी सरस्वती बामने ने बताया कि घड़ी दीपक की है। बताया जा रहा है कि दीपक को रात में एक कॉल आया था जिसके बाद वह घर से बाहर निकला और करीब 500 मीटर की दूरी पर ही उसका अपहरण हो गया। पुलिस कॉल डिटेल एवं सीसीटीवी के आधार पर दीपक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पारिवारिक कलह भी हो सकता है कारण
सूत्रों की माने तो दीपक अपनी दादी के साथ घोड़ाडोंगरी में रहता है। जबकि उसका छोटा भाई प्रकाश होशंगाबाद में प्राईवेट जॉब करता है। दोनों भाईयों के अलावा दीपक के दो भाई बहन और है। दीपक के पिता अनिल बामने ने दूसरी शादी की है। दूसरी पत्नी से उनकी दो संतान एक बेटा और बेटी है। अनिल अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ शोभापुर पाथाखेड़ा में निवास करते है और पेशे से ट्रक चालक है। एक वर्ष पहले जब दीपक के दादाजी का निधन हुआ तो पूरा परिवार घोड़ाडोंगरी में जुटा था। इस दौरान अनिल के चारों बच्चों के बीच विवाद हुआ। आए दिन अनिल की दूसरी पत्नी के बच्चे दीपक को धमकियां भी देते रहते है। सूत्रों की माने तो दीपक को दादा की सम्पत्ति का वारिस बनाए जाने से परिवार में आए दिन कलह की स्थिति निर्मित होती है। दीपक के अपहरण पर पुलिस इस एंगल पर भी गंभीर है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.