Betul and MP Latest News

Paridhi Administrative Diary➡️ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे बैतूल के पहले ऐसे कलेक्टर, जिन्होंने रविवार अवकाश के दिन संभाली जिले की बागडोर➡️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की 268818 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ 29 लाख से भी अधिक की राशि की अंतरित ➡️ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम➡️ अम्बेडकर जयंती पर आदिवासी बालक छात्रावास में हुआ वृहद श्रमदान ➡️डिजिटल जनगणना 2027: 16 से 30 अप्रैल तक होगी स्वगणना, प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ

परिधि प्रशासनिक डायरी बैतूल

1️⃣➡️  डॉ. सौरभ संजय सोनवणे बैतूल के पहले ऐसे कलेक्टर जिन्होंने रविवार अवकाश के दिन संभाली जिले की बागडोर


बैतूल /नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि डॉ. सौरभ संजय सोनवणे पहली बार बतौर कलेक्टर किसी जिले में पदस्थ हुए है। रविवार अवकाश के दिन पदभार ग्रहण करने वाले जिले के वह संभवतः पहले कलेक्टर है।

middle post add

अमूमन ऐसा ही होता है कि शनिवार और रविवार होने पर अक्सर जिले के अधिकारी छुट्टी पर या परिवार के साथ आउटिंग की प्लॉनिंग करते है लेकिन डॉ सोनवणे ने अवकाश के दिन पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक अधिकारियों को संकेत दे दिया है कि शासन और सरकार के लिए कोई रविवार नहीं होता। 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के पालन में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।


जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर डॉ. सोनवणे का अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. सोनवणे इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम रीवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

2️⃣➡️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की 268818 लाड़ली बहनों को 39 करोड़ 29 लाख से भी अधिक की राशि की अंतरित
बैतूल/ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से बैतूल जिले की 2 लाख 68 हजार 818 लाड़ली बहनों के खाते में 39 करोड़ 29 लाख 52 हजार 800 रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत बैतूल की 30202, जनपद पंचायत आमला की 25411, जनपद पंचायत आठनेर 18242, जनपद पंचायत भैंसदेही 21075, जनपद पंचायत भीमपुर 25540, जनपद पंचायत चिचोली 14946, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी 26916, जनपद पंचायत मुलताई 24383, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन 22613, जनपद पंचायत शाहपुर 18184 तथा नगर पालिका बैतूल 14030, नगर पालिका आमला की 3666, नगर पालिका मुलताई 4398, नगर पालिका सारनी 8855, नगर परिषद आठनेर 2102, नगर परिषद बैतूल बाजार 1874, नगर परिषद भैंसदेही 1957, नगर परिषद चिचोली 1708, नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की 1406, नगर परिषद शाहपुर की 1307 बहनें शामिल हैं।

3️⃣➡️ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

बैतूल / जिले में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभागों को सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का निर्धारण माननीय प्रभारी मंत्री के परामर्श से किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। विकासखंड स्तरीय सम्मेलनों में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को आमंत्रित कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सभी आयोजन स्थलों पर छाया, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।विशेष रूप से जिले में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं परिसरों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

4️⃣➡️ अम्बेडकर जयंती पर आदिवासी बालक छात्रावास में हुआ वृहद श्रमदान


बैतूल/डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रातः 8 बजे आदिवासी बालक छात्रावास परिसर गुरूद्वारा रोड गंज में वृहद श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के आसपास व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही परिसर में स्थित जल कुंड के संरक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इस स्वच्छता अभियान में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री विवेक पांडे, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग के जिलास्तरीय छात्रावासों के अधीक्षकगण एवं सहायक आयुक्त कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की।

5️⃣➡️डिजिटल जनगणना 2027: 16 से 30 अप्रैल तक होगी स्वगणना, प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ

बैतूल/डिजिटल जनगणना 2027, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जनगणना को सरल, तेज और नागरिकों के लिए सहज बनाने के उद्देश्य से स्वगणना की अभिनव पहल की गई है, जिससे आमजन स्वयं डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
नवागत कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि जिले में स्वगणना का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य संपादित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करें।

प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय एवं गैर-आवासीय होगा।
जिले में कुल 65 प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर इस प्रशिक्षण को संचालित करेंगे, जो प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना के तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराएंगे।

चार्ज स्तर पर होगा प्रशिक्षण आयोजन

प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के चार्ज स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैतूल जिले में कुल 21 चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 11 ग्रामीण एवं 10 नगरीय चार्ज शामिल हैं। चार्ज अधिकारियों द्वारा 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण स्थल, भोजन-पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.