सारणी में ईसीएचएस कक्ष का शुभारंभ, पूर्व सैनिकों को मिलेगी नियमित स्वास्थ्य सुविधा
✓सारणी में ईसीएचएस कक्ष का शुभारंभ, पूर्व सैनिकों को मिलेगी नियमित स्वास्थ्य सुविधा
परिधि न्यूज बैतूल

रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों को प्रदान किए जाने वाले ईसीएचएस स्वास्थ्य लाभ अब और सुलभ हो गए हैं। चिकित्सालय, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी परिसर में शुक्रवार को ईसीएचएस कक्ष का उद्घाटन मुख्य अभियंता सुशील कुमार लिल्होरे की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।अब तक पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महीने में एक बार दूरस्थ स्थान पर आयोजित मोबाइल क्लिनिक का सहारा लेना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत अब वायु सेना स्टेशन आमला की ईसीएचएस मोबाइल क्लिनिक प्रतिमाह सीधे सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी परिसर में संचालित होगी।

ईसीएचएस मोबाइल क्लिनिक में एम्बुलेंस, चिकित्सक, सहयोगी स्टाफ तथा आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रहेगी। इस पहल से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें नियमित चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयाँ अपने निवास क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर कैप्टन आई एन सुमीत सिंह से.नि., जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बैतूल, अतिरिक्त एडिशनल चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता, यूनिट प्रभारी एनएस सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय कुमार रघुवंशी, ईसीएचएस डॉ. संगीता पंवार सहित पूर्व सैनिक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।