बैतूल में पहली बार T – 20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
✓बैतूल में पहली बार T – 20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
✓पंख और डीसीए का संयुक्त आयोजन
परिधि न्यूज बैतूल

पंख संस्थान के तत्वाधान में बैतूल जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से बैतूल नगर के एन.सी.ए. क्रिकेट मैदान में आयोजित T–20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल,मध्यप्रदेश शासन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी ऊईके के साथ किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और समाज में समान भागीदारी का प्रतीक है, हमारी बेटियाँ जब मैदान में उतरती हैं, तो वे केवल क्रिकेट नहीं खेलतीं बल्कि एक नए भारत की पहचान गढ़ती हैं, जहाँ नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से लेकर “बेटी खिलाओ, बेटी जिताओ” तक का संकल्प साकार हो रहा है, खेलों में बढ़ती महिला भागीदारी हमारे समाज के बदलते दृष्टिकोण और सशक्त भारत की दिशा का प्रतीक है।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ,जिलाध्यक्ष भाजपा सुधाकर पवार ,विधायक घोड़ाडोंगरी गंगा सज्जन सिंह उइके,विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे ,पंख संस्था की संचालक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ,नपाध्यक्ष बैतूल श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर,पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,उपाध्यक्ष नपा बैतूल, महेश राठौर जी,जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह,श्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ममता मालवी,जिला पदाधिकारी साथी,मंडल अध्यक्ष साथी,महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सदस्य, पार्षद एवं युवा खिलाड़ी,छात्राएं उपस्थित रही।