Betul and MP Latest News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचे दादा गुरु , स्वागत- वंदन कर लिया आशीर्वाद

➡️भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचे दादा गुरु , स्वागत- वंदन कर लिया आशीर्वाद

परिधि न्यूज बैतूल

बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के बैतूल स्थित निवास पर शनिवार को पूज्य दादा गुरु का आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने अपने परिजनों ,जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ शाल , श्रीफल, पुष्पमाला भेंट कर दादा गुरु का आत्मीय स्वागत, वंदन , अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री हेमंत खंडेलवाल ने पूज्य दादा गुरुदेव महाराज जी के आगमन को सौभाग्य एवं आध्यात्मिक प्रेरणा का अवसर बताया। संतों का आशीर्वाद भारतीय संस्कृति की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धा, सेवा, संस्कार और लोककल्याण को विशेष महत्व दिया गया है।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, भाजपा महामंत्री, श्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, श्री कमलेश सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि श्री अजय वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं श्री खंडेलवाल के परिजन उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.