बीजासनी मंदिर में कल से शारदीय नवरात्र महोत्सव प्रारंभ, सुबह 11:30 बजे होगा अखंड ज्योत का प्रज्वलन, प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महाआरती
➡️बीजासनी मंदिर में कल से शारदीय नवरात्र महोत्सव प्रारंभ, सुबह 11:30 बजे होगा अखंड ज्योत का प्रज्वलन, प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महाआरती
परिधि न्यूज बैतूल

बीजासनी माता मंदिर समिति, बैतूलगंज द्वारा रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत आज प्रातः 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इस अवसर पर विधि-विधान से देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया जाएगा।

नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 7:30 बजे माता रानी की महाआरती आयोजित होगी। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अखंड ज्योत प्रज्वलन एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।