Betul and MP Latest News

झोपड़ी से उठी दुर्गंध तो पता चला अंदर है महिला का क्षत – विक्षत शव, कुत्तों ने नोचा

✓झोपड़ी से उठी दुर्गंध तो पता चला अंदर है महिला का क्षत – विक्षत शव, कुत्तों ने नोचा

परिधि न्यूज बैतूल

नगर के बीच महावीर  वार्ड में नाले के किनारे बनी झोपडी में एक महिला का  क्षत – विक्षत शव मिलने से सनसनी व्याप्त है।कुत्तों ने महिला का शव नोच दिया है।घटनास्थल के आसपास मूर्तिकारों द्वारा झोपडी से दुर्गंध आने पर जब अंदर जाकर देखा तो महिला का शव देख हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही कोतवाली टी आई सत्यप्रकाश सक्सेना मौके पर टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा भी जांच कर शव को पी एम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने की तैयारी समाचार लिखे जाने तक की जा रही थी।

middle post add

प्राथमिक जांच में महिला का नाम सुनीता पति संजू निवासी झगड़िया बताया जा रहा है।महिला और उसका पति शराब पीने के आदी थे। जो काफी समय से महावीर वार्ड में झोपडी में पति के साथ रह रही थी। दोनों में अक्सर विवाद होता था। महिला का एक हाथ भी कटा हुआ है।पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।नवरात्रि की वजह से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद मूर्तिकार घर भी लौट गए थे।आज लौटने पर झोपडी से दुर्गंध आने पर महिला के झोपडी में मृत होने की जानकारी सामने आई । हत्या या कुछ और पुलिस शिनाख्त कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.