बैतूल के रामबरन पाल ने English Channel पार कर रचा इतिहास
➡️बैतूल के रामबरन पाल ने English Channel पार कर रचा इतिहास
परिधि न्यूज बैतूल
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय तैराक श्री रामबरन पाल ने इंग्लिश चैनल पार कर बैतूल और पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेन्द्र सिंह लोहिया के साथ इस ऐतिहासिक English Channel Crossing में हिस्सा लिया।

24 सितंबर 2026 को सुबह 8:58 बजे Dover, UK से शुरू हुई यह चुनौतीपूर्ण तैराकी 21 घंटे 20 मिनट तक चली और 25 सितंबर 2026 को सुबह 6:18 बजे France पहुँचकर सफलतापूर्वक पूरी हुई।
ठंडे पानी, कठिन समुद्री परिस्थितियों और लगातार कई घंटों की तैराकी के बावजूद रामबरन पाल ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से बैतूल जिले के लिए गर्व का विषय है।

रामबरन पाल की सफलता यह संदेश देती है कि दिव्यांगता सपनों की राह में बाधा नहीं है। मेहनत, हौसले और मजबूत संकल्प के साथ दुनिया की कठिन से कठिन चुनौती को भी पार किया जा सकता है।इस अभियान में भिंड के गजेंद्र सिंह कुशवाह भी जुड़े रहे। वहीं डॉ. सतेन्द्र सिंह लोहिया ने अपनी तीसरी English Channel Crossing पूरी की।