Betul and MP Latest News

शिक्षा संजीवनी अभियान से शासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधा होगी सुदृढ़ : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

✓शिक्षकों का समर्पण ही गढ़ेगा भावी पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य : कलेक्टर डॉ. सोनवणे
✓शिक्षा संजीवनी अभियान से शासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधा होगी सुदृढ़ : कलेक्टर डॉ. सोनवणे
✓जेईई-नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
परिधि न्यूज बैतूल

शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शनिवार को जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम में अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने भी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत अधिकारियों, समाजसेवियों, जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं।


उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर शिक्षा संजीवनी को जनअभियान बनाने का आह्वान किया है। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों का पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करना भविष्य की भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और उनके भविष्य को दिशा देने वाले होते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक की प्राथमिकता विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होना चाहिए।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के संबंध में शिक्षकों से जानकारी ली गई। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने, जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सब्सक्रिप्शन आधारित अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर होगा सम्मान
जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की नियमित प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन की भावना विकसित हो।

विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार हो करियर मार्गदर्शन
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शिक्षकों से कहा कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर उसके अनुरूप भविष्य की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दें। विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है, उसे उसी दिशा में आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से सुपर-100 विद्यार्थियों की तैयारी पर फोकस करते हुए उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट, जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त वत्सला शिवहरे, जिला शिक्षा अधिकारी पूनम वरकडे उपस्थित रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.