भाजपा ने पूर्व सांसद ,लोकतंत्र सैनानी सुभाष आहूजा के निधन पर जताया शोक
✓भाजपा ने पूर्व सांसद ,लोकतंत्र सैनानी सुभाष आहूजा के निधन पर जताया शोक
✓जिला भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद दी भावभींनी श्रृद्वांजलि
परिधि न्यूज बैतूल
पंजाबी समाज बैतूल के वरिष्ठ सदस्य, लोकतंत्र सैनानी, जननेता, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा के असामयिक निधन पर जिला भाजपा परिवार ने शोक संवेदनाए व्यक्त की है। श्री आहूजा के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन हेतू जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन लाया गया। जहां जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अंतिम दर्शन के बाद आहूजा परिवार को दुख की इस घडी में ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुखः सहन करने की कामना परमपिता परमेश्वर से करते हुए भावभींनी श्रृद्वांजलि अर्पित की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, म.प्र.जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक महेन्द्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, रामजीलाल उइके, मंगलसिंग धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, आदित्य बबला शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर सहित मंडल व जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।