Betul and MP Latest News

अजब गजब: एक महीने बाद मिली यूरिया की बोरी तो किसान ने उतारी आरती

✓यूरिया मिलना भगवान मिलने से कम है क्या

मनोहर अग्रवाल, परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

जिला मुख्यालय की समीपस्थ ग्राम पंचायत सेलगांव निवासी किसान को महीने भर बाद यूरिया एक बोरी मिली तो  भावुक होकर यूरिया की बोरी की आरती उतारने लगा।

middle post add

किसान से जब इस प्रतिनिधि ने पूछा तो किसान दिनेश सोनी ने बताया कि उसे 10 बोरी यूरिया की आवश्यकता थी मिली सिर्फ एक बोरी क्या करे मन नहीं माना और उसका पूजा करने को मन करा सो यूरिया की बोरी की पूजा कर दी। किसान दिनेश का कहना है कि यूरिया मिलना भगवान से क्या कम है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.