Betul and MP Latest News

PARIDHI BREAKING:शाहपुर पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

✓शाहपुर पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
✓भौरा के रिहायशी क्षेत्र में पांच महीनों से चल रहा था वैश्यावृत्ति का कारोबार
✓संचालक महिला सहित चार हिरासत में
परिधि न्यूज बैतूल/शाहपुर


जिले में महिला संबंधी अपराधों के मामले अक्सर उजागर होते रहे है। जिला मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्र में तो सैक्स रैकेट के मामले सामने आते रहे है लेकिन अब वैश्यावृत्ति का कारोबार ग्रामीण अंचलों में भी पैर पसार रहा है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र भौंरा चौकी के अंतर्गत ऐसे ही एक सैक्स रैकेट को पकडऩे में शाहपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को सैक्स रैकेट के संचालन की जानकारी करीब पांच महीनें से थी, लेकिन जानकारी पुख्ता नहीं थी, रविवार को जैसे ही मुखबिर की सूचना मिली। शाहपुर एसडीओपी मंयक तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर सैक्स रैकेट को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। भौंरा के रिहायशी क्षेत्र पटेल वार्ड के एक मकान में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने संचालक, वेश्यावृत्ति में संलिप्त महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

 

यह कार्रवाई शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी व थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भौंरा चौकी प्रभारी नीरज खरे के साथ पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर पटेल वार्ड स्थित मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से एक महिला दलाल, वेश्यावृत्ति करने आई महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने महिला दलाल के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में वेश्यावृत्ति का अवैध कार्य संचालित हो रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी ने बताया कि इस रैकेट से अन्य लोगों के भी जुड़े होने की आशंका है। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.