breaking Paridhi:रात 10.40 पर वार्ड वासियों ने रोके कचरे से भरे दो डंपर और जेसीबी
➡️रात 10.40 पर वार्ड वासियों ने रोके कचरे से भरे दो डंपर और जेसीबी
➡️ तीन दिनों से रात 12 के बाद वर्मा के खेत में डंप किया जा रहा नपा का कचरा
➡️वार्डवासियों में आक्रोश, सांस लेना हुआ मुश्किल
परिधि न्यूज बैतूल

रात का 11 बजने वाला है रोज की तरह पाढ़ी हॉस्पिटल के पास वर्मा के खेत में डंपर से कचरा फेंकने और जेसीबी से फैलाने का क्रम शुरू होने ही वाला था कि आज वार्डवासियों ने तीनों गाड़ियों को रोक लिया।लगातार तीन चार दिनों से यहां कचरा रात 12 बजे से 3 बजे तक खेत में फैलाया जा रहा है।यह क्रम करीब 3 – 4 दिनों से चल रहा था।वार्ड में फेल रही बदबू से परेशान वार्ड वासियों ने खेत मालिक से जब कचरा डंप करने से मना किया तो उनके द्वारा नगर पालिका का कचरा होने की जानकारी देते हुए कह दिया कि वह अपनी मर्जी से अपने खेत में कचरा डलवा रहा है।आक्रोशित वार्डवासी आज रात 10 बजे से ही गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे।करीब 10.40 पर एक जेसीबी और दो डंपर जैसे ही खेत में पहुंचे वार्डवासियों ने उन्हें घेर लिया।परिधि न्यूज द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली टी आई देवकरण डहरिया को सूचित किया है।समाचार लिखे जाने तक खेत में वार्डवासी मौजूद थे।