BREAKING PARIDHI:बाईक भिडंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गंभीर घायलों को नहीं मिला समय पर उपचार, आक्रोशित परिजनों का अस्पताल में हंगामा
✓बाईक भिडंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गंभीर घायलों को नहीं मिला समय पर उपचार, आक्रोशित परिजनों का अस्पताल में हंगामा
✓रेफर मरीजों के लिए एम्बुलेंस भी नहीं मिली, प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया
✓मौके पर पहुंचे एसडीएम, एसडीओपी, टीआई, परिजनों ने लगाए डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
परिधि न्यूज भैंसदेही
https://youtube.com/shorts/p0lvDWJLq0I?si=zRN-r1d8m0Se_y-A
जिले के भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाईक में आमने सामने की भिडंत हो गई। दोनों ही बाईक पर दो-दो युवक सवार थे। भिडंत इतनी तेज थी कि बाईक चला रहे एक युवक जगदीश पिता गणपति अड़लक निवासी पोहर उम्र 40 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को तत्काल भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, यहां समय पर उपचार न मिलने से दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल से जब गंभीर रुप से घायल 22 वर्षीय युवक अंकुश पिता धनराज वाघमारे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही लाया गया तो समय पर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद ही नहीं थे। अंकुश को सही समय पर उपचार मिल जाता तो संभवत: उसकी जान बच जाती।
https://youtube.com/shorts/4gL4SCSnFIM?si=JrZSyT-UCtHcd6Z4
इसके अलावा दो अन्य युवक भूपेन्द्र पिता धर्मराज वाघमारे निवासी मालेगांव एवं सुनिता जगदीश अड़लक 38 वर्ष निवासी पोहर भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि रेफर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए भी एम्बुलेंस का घंटों इंतजार करना पड़ा। जब एम्बुलेंस नहीं मिली तो दोनों घायलों को प्राईवेट वाहन से बैतूल रवाना किया गया।
भैंसदेही अस्पताल में परिजनों का हंगामा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों एवं मृतक युवक के परिजन भी भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। परिजनों एवं मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने हास्पीटल में ही जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ के विरुद्ध नारेबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेन्द्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर, सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए, साथ ही जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।