Betul and MP Latest News

मध्यप्रदेश कांग्रेस में चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार, बैतूल से डॉ. नितिन देशमुख बने जिला अध्यक्ष

✓प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हुई नियुक्ति
परिधि न्यूज बैतूल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए बैतूल जिले से डॉ. नितिन राजेंद्र देशमुख को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए प्रदेश स्तर से डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां घोषित की गईं। इसी क्रम में बैतूल जिले की जिम्मेदारी डॉ. नितिन देशमुख को सौंपी गई है।इस नियुक्ति के बाद जिले में कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं को जोड़कर जनसेवा के कार्यों को गति देना है।राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस निर्णय को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बैतूल में चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जनजागरूकता और सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.