पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है- राजेश आहूजा
✓सारणी मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
परिधि न्यूज सारनी

भारतीय जनता पार्टी के आज 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल सारनी कार्यालय मे एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं पार्टी की गौरवशाली परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाए उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण, भाजपा के पितृपुरुषों की छाया प्रति के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
पार्टी की असली ताकत बूथ कार्यकर्ता

सारनी भाजपा मंडल प्रभारी राजेश आहूजा ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, जो निरंतर समाज के बीच रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के विश्वास और जमीनी कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत के कारण ही केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की जनहितैषी सरकार काम कर रही है।
जिला भाजपा महामंत्री कमलेश सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक के सफर को विस्तार से बताते हुए पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता अपने समर्पण और परिश्रम से आगे बढ़ा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं संगठन के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठजनों एवं लंबे समय से संगठन की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनो का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक महानायकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके पश्चात मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने उपस्थित सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। समापन के अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों एवं पितृपुरुषों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंच संचालन महामंत्री विनय मदने एवं प्रकाश डेहेरिया ने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पी.जे.शर्मा, सुधा चंद्रा,भीम बहादुर थापा, जगदीश पंवार, जग्गी आहूजा,नन्हे सिंह, जे.डी कवड़कर, ददन सिंह,रूपेंद्र चौहान, योगेश बरडे,प्रकाश डेहरिया,रमेश पंवार,हेमराज नागले,संजीत चौधरी, राजेश पटेया,गणेश महस्की राहुल बरडे,राजू देशमुख, मनोहर विश्वकर्मा, प्रवीण सोनी,विन्नी रॉय,डॉ. गणेश पाल, आकाश प्रधान, रमेश खवसे दिलीप झोड़ हेमंत साहू,धर्मेंद्र राय, रमेश हरोडे राजकुमार नागले मुकेश यादव,कुबेर डोंगरे,मिंटू राय, आई.पी सिंह, दीपू शर्मा,नत्थू देशमुख,रमेश यादव, विलास चौधरी,विजु वानखेडे, मुकेश उपराले, गुमान सिंह, सुनील मोखड़े, राजू साहू, डॉ संजीत मंडल, संतोष राजेश,सुनीता यादव, किरण नागले,सरोज विश्वकर्मा,छाया अतुलकर,वंदना पटले, राहुल सिंह,हरेंद्र भारती, बबलू नर्रे,बबलू वामनकर, संदीप झपाटे, नारायण खातरकर,अमित राजपूत,नोखेलाल गोहे, सुखराम वर्मा, किशोरी अहिरवार, सनोज देशमुख, चिंटू गजभिये, लक्ष्मण सेठ, दिलीप सिंह, संतोष सोनी,मनोहर विश्वकर्मा आदि सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
