Betul and MP Latest News

चिचोली के चौराहे पर चल रही बिना लायसेंस वाली बार,अवैध शराब गोदाम पर कौन कसेगा नकेल

✓चिचोली के चौराहे पर चल रही बिना लायसेंस वाली बार,अवैध शराब गोदाम पर कौन कसेगा नकेल
✓खुले में आसानी से आधी कीमत में उपलब्ध मदिरा, शासकीय दुकानें खाली
परिधि न्यूज बैतूल

नए वित्तीय वर्ष में चिचोली शहर की तीन शासकीय दुकानें ठेकेदार के हवाले तो कर दी गई लेकिन यहां ग्राहकों का टोटा है। शराब की शासकीय दुकानों पर लोग इसलिए भी नहीं पहुंच पा रहे क्योंकि खुले में आधी कीमत में शराब मिल रही है। आलम यह है कि ठेका खत्म होने के बाद भी पुराने ठेकेदार का कारोबार फल-फूल रहा है। यहां तक कि शराब के गोदाम से अब तक शासकीय गोदाम का दुकान तक नहीं हटाया गया है। आबकारी एवं पुलिस विभाग की जानकारी में अवैध शराब का पूरा खेल है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
होटल में परोसी जा रही शराब

middle post add

प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्य के अनुसार चिचोली में मुख्य चौराहे की एक दुकान पर शराब खुलेआम न सिर्फ बिक रही है अपितु बिठाकर परोसी भी जा रही है। चंद कदमों की दूरी पर ही अवैध गोदाम भी संचालित है, जिस पर शासकीय गोदाम होने का बोर्ड लगा हुआ है। यहां भी बेरोकटोक शराब बेची जा रही है। टीन शेड के बीच में, गोदाम के आसपास छुपाकर रखी शराब की बोतलों को कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को बेचा जा रहा है।
शासकीय दुकानों पर नहीं पहुंच रहे ग्राहक
एक अप्रैल से नगर की तीन दुकानों का संचालन जानकारी के अनुसार रुद्रदेव सुरा के द्वारा किया जा रहा है, इन दुकानों पर ग्राहक पहुंच नहीं रहे है इसके पीछे वजह यह है कि अवैध रुप से बेची जा रही शराब आधी कीमतों पर आसानी से उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में शासकीय दुकानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और अवैध शराब विके्रता मालामाल हो रहे है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढ़ार को उनके मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.