संयुक्त परिवार की धुरी महिलाएं ही होती है: एम एम कटियार
✓पिता के कार्यों में सहयोग करने वाली महक और रियांशा सम्मानित होने पर हुई भावुक, कहा पापा की बिटिया होने का गर्व
परिधि न्यूज बैतूल

श्री कृष्णलीला फाउंडेशन आमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन बोड़खी आमला में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मदन मोहन कटियार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आमला उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के तौर पर शत्रुहन सिंह चौहान तहसीलदार आमला,सोल्जर सिस्टर और पत्रकार गौरी बालापुरे पदम्, सी एस चंदेल अध्यक्ष बार एसोसिएशन मुल्ताई तथा वरिष्ठ पत्रकार बबलू चड्ढा, मनोज देशमुख, मनोज मालवे, व्यापारी संघ आमला के सचिव हेमंत गुगनानी उपस्थित थे।कार्यक्रम के सूत्रधार एडवोकेट राजेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के माध्यम से समाज में जनजागरण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है उसी क्रम में यह आयोजन रखा गया इस आयोजन में परिवार को एकजुट रखने वाली महिलाओं सहित समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।


सर्वप्रथम स्वागत भाषण श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के अध्यक्ष युवा अधिवक्ता शिवम उपाध्याय ने दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार गौरी बालापुरे ने कहा कि आज पुरुष प्रधान समाज की अवधारणा बदलकर समानता की अवधारणा स्थापित हो रही है आज महिलाएं पुरुषों के साथ ही नहीं बल्कि उनसे आगे निकलकर समाज को नई दिशा दे रही है अपने उद्बोधन में प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने कहा कि संयुक्त परिवार की धुरी महिलाएं ही होती है और परिवार को एक जुट रखने का सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का ही होता है।

अपने उद्बोधन में तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता तो फैलाते हो है साथ ही प्रेरक संदेश भी देते है।सम्मान समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो गया जब बेटी महक पाटिल का सम्मान हुआ महक अपने पिताजी के साथ एक ठेला पर नाश्ता की दुकान के संचालन में सहयोग करती है वह छोटी सी थी तब से अपने पिताजी का हाथ बंटा रही है।सम्मान पाते ही वह भावुक हो उठी।वही कु रियांशा भाटिया भी अपने पिता के व्यवसाय में सहयोग करती है तथा मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर रही है इन्हें भी जब सम्मान दिया तो वह भावुक हो गई।

बोड़खी में एक 30 लोगो का संयुक्त परिवार निवास करता है उस परिवार की बहु रानी कुशवाह पति सुरेश कुशवाह को उनके परिवार को एक साथ रहने के कार्यों के लिए सम्मानित किया वही आमला के राठौर परिवार की बहु कुसुम राठौर पति सतीश राठौर को भी सम्मानित किया गया इनके परिवार में 29 लोग संयुक्त रूप से रहते है।वही सिविल अस्पताल आमला में पहली महिला सर्जन चिकित्सक डॉ आस्था सोलंकी को भी सम्मानित किया गया।

वही पुलिस विभाग से विनीता नागवंशी,इमला इवनाती,जी आर पी रेलवे आमला से पूजा यादव को सम्मानित किया गया।पूजन सामग्री की दुकान चलाने वाली मीना साहू पति शिव साहू का सम्मान किया गया।एडवोकेट किरण जायसवाल,विजया जैन,प्रियंका गीद,सोनाली सोनी,शबाना खान आदि महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को श्री महावीर हनुमान गौशाला के मनोज वाधवा,एडवोकेट सतीश देशमुख,रवि देशमुख,सुरेन्द्र खातरकर कल्पेश माथनकर रवि देशमुख ,पत्रकार जितेंद्र शर्मा मधुकर मज्जन य सपाल ठाकुर धीरज देशमुख सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन शिवम उपाध्याय ने किया। सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अंत में सभी ने सहभोज का भी आनंद लिया।