सीएम यादव आज आयेंगे बैतूल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दिवंगत बेटी सुरभि खंडेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
✓सीएम यादव आज आयेंगे बैतूल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दिवंगत बेटी सुरभि खंडेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
परिधि न्यूज बैतूल

डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 मार्च को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:30 बजे हेलिपेड बैतूल पहुंचेंगे और यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास चंद्रमौली पहुंचकर उनकी दिवंगत बेटी सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव करीब 45 मिनट के प्रवास के बाद दोपहर 1:15 बजे हेलिपेड बैतूल से जिला कटनी के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन की आवश्यक तैयारियों को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शुक्रवार को हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
