Betul and MP Latest News

अपराधों को रोकने पुलिस,संगठन,समाज एकजुट,महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

✓अपराधों को रोकने पुलिस,संगठन,समाज एकजुट,महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

परिधि न्यूज बैतूल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिला पुलिस बैतूल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

middle post add

कार्यशाला में वरिष्ठ खण्ड मजिस्ट्रेट एवम सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण श्रीमती शर्मिला बिलवार,वन स्टॉप सेंटर, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सखी सहायता केंद्र, जन साहस संस्था, महिला पत्रकार एवं समाजसेवी श्रीमती गौरी बालापुरे सहित जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा एवं बाल विवाह के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इनसे संबंधित अपराधों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.