नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
✓नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नाबालिग बालिकाओं संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील लाटा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे नेतृत्व में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को थाना बैतूल बाजार पुलिस को सूचना मिलि की एक नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया है। मामले की गंभीरता से लेते हुये थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम लेकर संभावित स्थानो पर नाबालिग बालिका की तलाश की गई जो उसी दिन ससुन्द्रा जोड हाईवे से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। जो बालिका द्वारा बताया गया कि बालिका को उमनपेठ निवासी ओमप्रकाष धुर्वे बहला-फुसलाकर ले गया था जिसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया जिसके बाद प्रकरण में धारा इजाफा की गई। घटना दिनांक से ही आरोपी ओमप्रकाश धुर्वे निवासी उमनपेठ की तलाश जारी थी। 10 मार्च को सुबह 8.00 बजे मुखबिर सूचना मिली की अरोपी उसके घर ग्राम उमनपेठ आया है जो बिना समय गवायें हुये तत्काल मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफतार किया गया। जिसे बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इनकी सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक रश्मि ठाकुर, महिला आरक्षक अंकिता शर्मा, आरक्षक नितिन चैहान, आरक्षक अनिरूद्ध यादव, आरक्षक माखनपाल थाना बैतूल बाजार , प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विनोद साहू सैनिक मुंशीलाल थाना साईखेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।