श्री ओम शक्ति टीवीएस का महिला दिवस विशेष समारोह 7 को
✓श्री ओम शक्ति टीवीएस का महिला दिवस विशेष समारोह 7 को
✓लकी ड्रा में मिलेगा गोल्ड कॉइन, टेस्ट राईड, मजेदार गेम्स भी होंगे
परिधि न्यूज बैतूल

श्री ओम शक्ति टीवीएस शोरुम बैतूल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन 7 मार्च को किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण और समाज निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को इस तरह से डिजाईन किया है कि यहां आने वाली महिलाओं को भरपूर फन और गेम्स खेलने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा टेस्ट ड्राईव का आनंद भी महिलाएं ले सकेगी।
मेगा लकी ड्रॉ में गोल्ड कॉईन
महिला दिवस विशेष समारोह में विशेष सम्मान के अलावा मेगा लकी ड्रॉ भी होगा। विनर को ईनाम के रुप में गोल्ड कॉइन दिया जाएगा। श्री ओम शक्ति टीवीएस बैतूल की संचालक श्रीमती माधुरी महस्की ने बताया कि 7 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से श्री ओम शक्ति टीवीएस शोरुम में समारोह प्रारंभ होगा। खेड़ी इंदौर रोड पर बटरफ्लाई चौराहे के पास स्थिति शोरुम में आयोजित इस विशेष समारोह में उन्होंने जिले की महिलाओं से उपस्थिति का अनुरोध किया है।