Betul and MP Latest News

एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह में चौथी हत्या,प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को परिजनों की सहायता से खेत में दफनाया

✓प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या

✓एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह के भीतर जिले में हत्या की चौथी घटना

✓प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को परिजनों की सहायता से खेत में दफनाया

✓भैंसदेही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश –3 आरोपी गिरफ्त 

परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही  भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

संदिग्ध मोटरसाइकिल से शुरू हुई जांच

14 फरवरी  को थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल बिना चालक के खड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-48-M-7850 विसराम साल्वे के घर के सामने खड़ी मिली।विसराम साल्वे घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसका पति बाहर गया है तथा पुत्री सुमित्रा सातनेर चली गई है। मोटरसाइकिल चालक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी एवं बार-बार बयान बदलती रही, जिससे संदेह गहराया।ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। हिकमत अमली से पूछताछ में सोनाय साल्वे ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री सुमित्रा से मिलने आया था। आपसी कहासुनी के बाद विसराम साल्वे, सोनाय साल्वे एवं सुमित्रा ने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की।

 बेरहमी से हत्या कर खेत में दफनाया शव

आरोपियों ने मृतक को थप्पड़ एवं मुक्कों से पीटा, उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां सुमित्रा के पिता विसराम साल्वे ने पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।13 फरवरी की सुबह आरोपियों ने खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि अपराध छुपाया जा सके।एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तहसीलदार एवं नगर परिषद टीम की उपस्थिति में उत्खनन कराया गया। वीडियोग्राफी के साथ कार्यवाही करते हुए लगभग 25–30 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को पीएम हेतु सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया। 15 फरवरी  को शासन तर्फे उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।विवेचना के दौरान 16 फरवरी को सुमित्रा मौसिक, विसराम साल्वे (पिता),सोनाय साल्वे (माता)आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह है हत्या की वजह

मृतक शिवम धुर्वे आरोपिया सुमित्रा मौसिक का परिचित था, तथा उसके पीछे पड़ा हुआ था एवं उस पर बुरी नियत रखता था।सुमित्रा विवाहित थी एवं उसके दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती थी, उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, जो जनवरी माह में घर लौट आया था।मृतक द्वारा आरोपिया को लगातार परेशान किया जा रहा था एवं धमकाया जा रहा है। इससे परेशान होकर सुमित्रा ने मृतक को दिनांक 13.02.2026 को अपने मायके ग्राम कौड़िया और माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसे जंगल में स्थित खेत में ले गए जहां सुमित्रा मौसिक के पिता विसराम साल्वे द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर पटककर एवं डंडों से मारकर हत्या कर दी गई।

इनकी महत्वपूर्ण भूमिका

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीकी आधार पर त्वरित जांच की गई। 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उनि. रामप्रकाश कीर, उनि. प्रीति पाटिल, प्रआर. 175 परसराम, प्रआर. 22 छोटेलाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 683 नरेन्द्र ढोके, आर. 494 सनील उइके, आर. 600 सोनू कुमार, सैनिक 42 अमर चौहान, सायबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.