Betul and MP Latest News

टी आई साहब बोलते है आईपीएल के सटोरी है हम ..!

✓व्यापारी ने 181 पर दर्ज कराई गंज टी आई की अभद्रता की शिकायत
परिधि न्यूज बैतूल


जिले की शांति को जैसे किसी की नजर लग गई है। जिला जघन्य अपराधों की जद में है। लॉ एंड ऑर्डर हाशिए पर है। जिले वासी भी अब आए दिन होने वाली हत्या, चाकूबाजी, मारपीट,चोरी, दुराचार एवं महिला हिंसा की वारदातों से सहमे हुए है। ऐसे में जिन पर नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी और दायित्व है वही यदि आम लोगों के साथ अभद्रता  करे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था को कैसे नियंत्रित किया जा रहा होगा। गंज क्षेत्र निवासी एक व्यापारी ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थानेदार पर ही अभद्रता के आरोप लगाए है। व्यापारी ने गंज थाना प्रभारी नीरज पाल की शिकायत सी एम हेल्प लाइन 181 पर भी 10 जनवरी को दर्ज कराई है।
जाने किसने क्या की शिकायत
व्यापारी हरि ओम गुगनानी ने सी एम हेल्प लाइन पर शिकायत की है कि गंज थाना प्रभारी नीरज पाल द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी में आए थानेदार द्वारा बिना किसी कारण बद सलूकी की गई। जिससे वे आहत है।
साहब बोलते है आईपीएल के सटोरी है हम!


व्यापारी ने थाना प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत सी एम हेल्प लाइन पर करने के साथ सोशल मीडिया पर भी इस मामले को उजागर किया है। सोशल मीडिया पर अपलोड पोस्ट के कुछ कमेंट में भी श्री गुगनानी ने थाना प्रभारी की अभद्रता पर खुलकर विरोध किया है।अपने एक कमेंट में श्री गुगनानी ने लिखा है कि साहब बोलते है कि हम आईपीएल के सटोरी है,अब हम बताएंगे साहब को हम कौन है?एक अन्य कमेंट में श्री गुगनानी ने लिखा है हम तो अपराधी लोग है पाल साहब की नजर में।कल एसपी साहब के पास जाते है,बोलते है साहब हम अपराधी है जेल में डाल दो हमको।परिधि न्यूज को भी श्री गुगनानी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को रात 10 बजे जब गांधी नगर कॉलोनी में वह अपने घर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे बोलेरो वाहन से अचानक टी आई और अन्य पुलिस कर्मी आए और अभद्र व्यवहार करने लगे।उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में की है और आज एसपी से भी मिलकर शिकायत करेंगे।

टी आई बोले सड़क के बीच खड़े थे,घर जाने की समझाइश दी

इस पूरे मामले को लेकर गंज टी आई नीरज पाल का कहना है कि रात को तीन चार लोग सड़क के बीच खड़े थे।उनसे पूछताछ की, चेक किया और सड़क पर खड़े न रहने के अलावा घर जाने के लिए कहा। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.