Betul and MP Latest News

कृषि मंडी बडोरा का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 5 लाख 83 हजार की शास्ति अधिरोपित

✓कृषि मंडी बडोरा का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 5 लाख 83 हजार की शास्ति अधिरोपित

✓किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई, 11 हजार 660 बारदाने पर 5 दिन की शास्ति लगाई
 परिधि न्यूज बैतूल/8305872360

middle post add

कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल डॉ अभिजीत सिंह द्वारा सोमवार को कृषि उपज मंडी में चल रही भारी अनियमितताओं एवं प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कई स्तर पर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने कड़ा रुख अपनाया।


औचक निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में फर्मों एवं व्यापारियों द्वारा मक्का अनाज के बारदाने चौकड़ियों पर 48 घंटे से अधिक समय तक जमा रखे जाने की स्थिति पाई गई। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने मंडी सचिव को पाबंद किया एवं निर्देश दिए कि 48 घंटे से अधिक समय तक जमा चौकड़ियों पर शासकीय दर से प्रतिदिन के हिसाब से शास्ति अधिरोपित की जाए।
जांच में कुल 11 हजार 660 बारदाने पांच दिवस तक चौकड़ियों पर जमा पाए गए, जिस पर कुल 5 लाख 83 हजार रुपये की राशि शास्ति के रूप में अधिरोपित की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।


औचक निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में उपस्थित किसानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। किसानों द्वारा रखी गई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। इसके साथ ही मंडी में मौजूद आमजन, किसानों एवं व्यापारियों की शिकायतों को सुनते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.