जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन 15 नवंबर को
✓जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन 15 नवंबर को
✓प्रभारी मंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में
✓विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन
परिधि न्यूज बैतूल

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12:30 बजे से पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। साथ ही जनजातीय संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार अतिथियों का आगमन, प्रदर्शनी का अवलोकन, लोकार्पण और भूमिपूजन, मंच पर आगमन, स्वागत सम्मान , हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के साथ ही बैठक व्यवस्था, पेयजल इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, एसडीएम अभिजीत सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विवेक पांडे, प्रबन्धक डीआईसी धीरज मंडलेकर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रचना श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
