Betul and MP Latest News

वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

✓वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान
परिधि न्यूज बैतूल

जबलपुर में आयोजित पटवा समाज के प्रादेशिक सम्मेलन में बैतूल जिले के राज्य स्तरीय अधिमान्य वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पटवा समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।


गगनदीप खेरे लंबे समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और बैतूल तथा मुलताई क्षेत्र में सकारात्मक पत्रकारिता के लिए उनकी अलग पहचान है। उन्होंने समाजहित, शिक्षा, खेलकूद, धार्मिक और सेवा के क्षेत्र में कई रचनात्मक कार्य किए हैं,जिससे पत्रकारिता का मान बढ़ा है, समाज में सकारात्मक सोच को भी नई दिशा मिली है।
पटवा समाज के इस सम्मान समारोह में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गगनदीप खेरे के कार्यों की सराहना की गई। समाज के मंच से उनके योगदान को सकारात्मक पत्रकारिता का आदर्श उदाहरण बताया गया।
गगनदीप खेरे को यह सम्मान मिलने पर बैतूल जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, व्यापारिक समुदाय और उनके ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। श्री खेरे ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, और इसी दिशा में उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.