Betul and MP Latest News

मुलताई में आरएसएस प्रचारक से मारपीट के बाद दो पक्षों में बवाल

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपियों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस थाने लाई

✓मुलताई में आरएसएस प्रचारक से मारपीट के बाद दो पक्षों में बवाल
✓पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपियों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस थाने लाई
परिधि न्यूज बैतूल


मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई नगर में गुरुवार शाम को साम्प्रदायिक तनाव चरम पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ धर्म विशेष के लोगों ने उस वक्त मारपीट की जब वे किसी काम से नगर में निकले थे। बताया जा रहा है कि श्री यादव फव्वारा चौक से अपने दो पहिया वाहन से गुजर रहे थे इस दौरान किसी को कट लगने की वजह से मुस्लिम युवकों से उनका विवाद हुआ और थोड़ी ही देर में हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई। अचानक हुए हमले से श्री यादव चोटिल भी हो गए है।

middle post add

जानकारी मिलते ही मौके पर दोनों पक्षों का हुजूम उमड़ पड़ा। तनाव को खत्म करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस घटना के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद श्री यादव मुलताई थाने पहुंचे। आरोपियों को भी आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस थाने ले आई है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन भी सूचना मिलते ही मुलताई के लिए रवाना हुए।अधिकारी द्वय इस पूरे मामले की जांच और इससे जुड़े प्रत्येक पहलू पर पड़ताल कर रहे है।

इनका कहना..
कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, कार्रवाई जारी है।
देवकरण डेहरिया, टीआई मुलताई

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.