स्वागत जुलूस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबियत बिगड़ी
✓आठनेर मंडल के प्रवास कार्यक्रम के दौरान स्वागत जुलूस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबियत बिगड़ी
✓जीप में फंसा हाथ, डीजे के शोर से आया चक्कर, कार्यकर्ताओं ने बंद कराया डीजे, तत्काल ले गए अस्पताल
✓जांच के बाद डॉक्टर बोले ठीक है प्रदेश अध्यक्ष, बस आराम की जरूरत
परिधि न्यूज बैतूल
बैतूल विधान सभा के आठनेर क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे यहां उनके स्वागत के लिए आयोजित जुलूस में अचानक तबीयत बिगड़ने पर श्री खंडेलवाल को आठनेर के हॉस्पिटल ले जाया गया।
डॉक्टर के मुताबिक बीपी बढ़ा होने से और डीजे के शोर से तबीयत बिगड़ी थी।अब श्री खंडेलवाल की हालत सामान्य बताई जा रही है।उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है।जैसे ही जुलूस में तबियत बिगड़ी तो कार्यकर्ताओं ने तत्काल डीजे बंद कराया।जीप में उनका हाथ भी फंस गया था जिससे हल्की चोट भी आने की जानकारी मिली है।