Betul and MP Latest News

Paridhi Police Diary:➡️बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार➡️बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार➡️पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट एवं तोड़फोड़ प्रकरण में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार➡️

🔵परिधि पुलिस डायरी🔵

Paridhi Police Diary

1️⃣➡️कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ पर दबिश, 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹90,500 नगद एवं ताश की गड्डी जप्त

बैतूल/जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर सफल दबिश देकर 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।22.07.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झाडेगांव में आरोपी *बंटी करोचे* के खेत में बने कमरे में ताश पत्तों से हार-जीत का जुआ चल रहा है।सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने मौके से ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए *कुल 15 आरोपियों* को गिरफ्तार किया। मौके से 01 ताश की गड्डी एवं कुल नगदी ₹90,500/-जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:सौरभ पिता शिवकुमार खंडेलवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड गांधी चौक मुलताई,बंटी पिता मंगल करोचे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दुधिया थाना चिचोली हाल ग्राम टेमनी थाना कोतवाली बैतूल, अजयसिंह पिता स्व. इलराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, नि. अर्जुन नगर खंजनपुर थाना गंज,शरद पिता मदनलाल सोनी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गुरूसाहब मंदिर के पास गांधी चौक मुलताई, निलेश पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड मुलताई थाना मुलताई,पुष्पराज पिता रामसिंह रघुवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारी थाना गंज,यश पिता गोविंद सावरकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गाढाघाट रोड प्रताप वार्ड टिकारी थाना कोतवाली बैतूल,अखिलेश पिता पारसनाथ पंडाग्रे, उम्र 35 वर्ष, नि. ग्राम जावरा थाना बैतूल बाजार,अजीत पिता अशोक सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी विद्यार्थी पब्लिक स्कूल के पास गौठाना थाना कोतवाली,अंकित पिता स्व. रामदास सहाने, उम्र 25 वर्ष, नि. कुम्हारटेक थाना गंज,कमलेश पिता दयाराम दौडके, उम्र 40 वर्ष, निवासी गांधी चौक के पास मुलताई हाल बिरूल बाजार थाना सांईखेड़ा,कपिल पिता कृष्णकांत वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रताप वार्ड वर्मा मोहल्ला,नितिन पिता कृष्णकुमार वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला प्रताप वार्ड टिकारी थाना कोतवाली बैतूल,सुदेश पिता स्व. रमेश छिपक, उम्र 50 वर्ष, निवासी द्वारका नगर बडोरा थाना बैतूल बाजार,अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे जवाहर वार्ड सदर थाना कोतवाली बैतूल को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों से ताश की गड्डी 01, नगदी राशि ₹90,500/- जब्त की गई।

🔹कार्यवाही में शामिल पुलिस दल
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि राजेश मालवीय, सउनि अरुण यादव, प्रआर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार उईके, प्रआर. 165 रामदास, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 56 नितिन, आर. 523 पुष्पराज, आर. 703 प्रदीप, आर. 83 अनिल बैलवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

2️⃣➡️बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

🔹 मृतक को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पत्नी, ससुर, साला एवं सास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज, चारों आरोपी गिरफ्तार

बैतूल/ पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बोरदेही पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतक रघुनाथ यादव (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम मालेगांव के परिजनों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया।जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि दिनांक 27 मार्च 2026 की रात्रि को घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह अत्यंत मानसिक तनाव में था।मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि वह पत्नी, ससुर, साला एवं सास द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है तथा अपनी मृत्यु के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है।मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं सुसाइड नोट के आधार पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 170/2026 अंतर्गत धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारी
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी कौशल यदुवंशी (पत्नी),अर्जुन यदुवंशी (ससुर),गुलाब यदुवंशी (साला),रेखा यदुवंशी (सास) को गिरफ्तार कर लिया गया है

3️⃣➡️पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट एवं तोड़फोड़ प्रकरण में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सहित अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बैतूल/ पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने शिव शक्ति पेट्रोल पंप, खेड़ी में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 19 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे ग्राम अखतवाड़ा खेड़ी स्थित शिव शक्ति सेल्स पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी राजेश शेषकर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अनुराग उर्फ अरुण मालवीय एवं उसके 9-10 साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों द्वारा फरियादी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया तथा पेट्रोल पंप कार्यालय में तोड़फोड़ कर कांच क्षतिग्रस्त किए गए एवं जान से मारने की धमकी दी गई।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2026 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 191(2), 331(6), 324(2) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी अनुराग उर्फ अरुण मालवीय को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर निम्न दो आरोपी गिरफ्तार 
आकाश विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी शंकर नगर, भग्गूढाना, थाना गंज, बैतूल। अमन शाह (23 वर्ष), निवासी विनोबा नगर, भग्गूढाना, थाना गंज, बैतूल।पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 23 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक बसंत कुमार अहके, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण पचौरी, प्रधान आरक्षक नानकराम तथा आरक्षक ओंकार, उज्ज्वल, महेश नगदे सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.