Betul and MP Latest News

➡️फेसबुक फ्रेंडशिप से प्रेमजाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार ➡️महुआ बीनने के विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार ➡️फर्जी ऐप का जाल: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ₹46 लाख की साइबर ठगी ➡️शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

➡️परिधि पुलिस डायरी बैतूल➡️

➡️परिधि पुलिस डायरी बैतूल➡️

1️⃣

➡️फेसबुक फ्रेंडशिप से प्रेमजाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
थाना कोतवाली बैतूल में  22 अप्रैल 2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में आरोपी उस समय मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा पोस्ट पर हो गया।कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था।

सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुड़ क्षेत्र के पास से दबिश देकर  गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया

2️⃣

➡️महुआ बीनने के विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चिचोली पुलिस को हत्या के प्रकरण का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में चिचोली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरईखापा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे का खेत आपस में लगा हुआ है, जिनकी मेड़ पर महुआ का पेड़ स्थित है। महुआ सीजन में दोनों पक्ष उक्त पेड़ से महुआ बीनते हैं। 03 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे फरियादिया के पति खुड्डा धुर्वे महुआ बीनने खेत गए थे। इसी दौरान आरोपी राकेश धुर्वे ने महुआ बीनने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल खुड्डा धुर्वे को उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।थाना चिचोली में उक्त प्रकरण में पूर्व में मर्ग क्र. 30/26 के तहत मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपचार के दौरान घायल खड्डा धुर्वे की मृत्यु होने पर अप.क्र. 102/2026, धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराओं (धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बीएनएस एवं धारा 194 बीएनएसएस) से बढ़ाया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिला साइबर शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी राकेश पिता फूलचंद धुर्वे उम्र 42 वर्ष निवासी सिंगरईखापा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है।

3️⃣

➡️फर्जी ऐप का जाल: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ₹46 लाख की साइबर ठगी

बैतूल में ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक बड़ी साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें अज्ञात जालसाजों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता से ₹46,07,649/- (छियालीस लाख सात हजार छह सौ उनचास रुपये) की ठगी की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महेश कुमार शुक्ला पिता जगत नारायण शुक्ला, उम्र 40 साल, निवासी शंकर नगर भग्गूदाना* द्वारा थाना बैतूल में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मार्च 2026 के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को “NEW BERRY CAPITAL PRIVATE LIMITED GROUP” एवं “INDIA INFOLINE LIMITED-CS” से जुड़ा हुआ बताकर फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उसे शेयर बाजार में निवेश हेतु प्रलोभित किया गया।आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता महेश शुक्ला को “NEW BERRY-882 EXCELLENCE CRICLE” एवं “IFL PROFESSIONAL” नामक फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कराए गए। इसके पश्चात शिकायतकर्ता ने  04 फरवरी 2026 से 09मार्च 2026 के मध्य विभिन्न किश्तों में कुल ₹46,07,649/- की राशि निवेश की।जालसाजों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट में ₹37,39,149/- का लाभ प्रदर्शित किया गया, जिससे शिकायतकर्ता महेश शुक्ला का विश्वास और बढ़ गया। किन्तु जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा राशि निकालने के नाम पर ₹1,40,000/- की अतिरिक्त मांग की गई, जिससे उनके साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।उक्त शिकायत के आधार पर थाना गंज बैतूल में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध *भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 319(2) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 89/2026* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

4️⃣

➡️शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार


सारणी पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ शारीरिक संबंध (बलात्कार) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।फरियादीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी रोहित सूर्यवंशी निवासी पाथाखेडा के व्दारा फरियादीया के बच्चो का पालन पोषण करने का लालच देकर व शादी का झांसा देकर उसके साथ सन 2022 से लगातार शारीरिक संबंध बनाये है एवं शादी करने से मना कर दिया जो फरियादीया कि रिपोर्ट पर आरोपी रोहित सूर्यवंशी के विरूध्द अपराध 69 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।विवेचना के दौरान आरोपी रोहित पिता रामा सूर्यंवंशी उम्र 31 साल निवासी जेरी चौक शोभापर पाथाखेडा थाना सारणी को दिनांक 04 अप्रैल 26 को गिरफ्तार किया गया ।आरोपी को 05अप्रैल26 को माननीय न्यायालय में पेश जिला जेल बैतूल भेजा गया ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.