संयुक्त कार्रवाई के डर से जुआरी अलर्ट, रेड से पहले ही महकमे ने फैलाया ख़ौफ
संयुक्त कार्रवाई के डर से जुआरी अलर्ट, रेड से पहले ही महकमे ने फैलाया ख़ौफ
परिधि न्यूज बैतूल

जिले में चल रहे जुए और सट्टे पर अंकुश लगाने की पुरजोर कोशिशें कामयाब होगी ऐसा लगता नहीं है।दरअसल यह परिपाटी बैतूल में चली आ रही है कि जब पुलिस कोई रेड प्लान करती है उसके पहले ही महकमे से सूचनाएं लीक हो जाती है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिधि न्यूज की खबर के बाद जुआरियों को कुछ दिनों के लिए बोरिया बिस्तर बांधकर रखने के लिए कह दिया है। कभी भी रेड कर सकते है यह संकेत मिलने के बाद कल्लू और गोलू जैसे पार्टनर भी अलर्ट मोड पर है लिहाजा पुलिस की रेड में फिर वही खानापूर्ति हो सकती है। वैसे कप्तान वीरेंद्र जैन ने रेड डालने के लिए एसडीओपी को निर्देश देने की बात परिधि न्यूज से कही थी वही भैंसदेही थाना प्रभारी और झल्लार थाना प्रभारी मिलकर अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक बुराई के सफाए का प्लान बनाने आतुर है। झल्लार के कल्लू और पाढ़र के गोलू की पार्टनरशिप भैंसदेही,झल्लार के अलावा आठनेर में भी रंग जमा रही है। यह जोड़ी महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को कभी आठनेर तो कभी भैंसदेही बुलाकर दाव लगवा रही है।
