Betul and MP Latest News

भीमपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

✓भीमपुर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

परिधि न्यूज बैतूल

जिले के भीमपुर में रविवार, 15 मार्च को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे के मार्गदर्शन में एवं नवांकुर संस्था ॐ सांई राम समाज कल्याण समिति भीमपुर सेक्टर गुरुवा पिपरिया एवं मनोहर सिंह गौतम मेमोरियल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी आदर्श धनोरा सेक्टर रतनपुर के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

middle post add

जिसमें जन अभियान परिषद् ब्लाक समन्वयक राजू माड़वे जी सहयोग में मेंटर्स लवकेश मोरसे, नवीन गौतम, रोहित पचोरिया,पूजा मोर्ले विजेश ईरपाचे , एवं प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव,सदस्य, नवांकुर सखियों एवं BSW, MSW के स्टूडेंट ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श गांव बनाने हेतु संकल्प लिया गया एवं आगे की कार्यप्रणाली बनाई गईं।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु 


जल गंगा संवर्धन के विषय पर चर्चा, स्वच्छता अभियान, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य योजना, आजीविका के साधन को बढ़ाने पर कार्ययोजना बनाई गई। एवं कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, शासन की योजनाओं के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लवकेश मोर्से नवीन गौतम एवं रोहित पचोरिया द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद क्या और कैसे काम करता है प्रस्फुटन योजना नवांकुर योजना एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बारे में और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का संपूर्ण परिचय एवं समितियों के आवश्यक दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) कैसे तैयार किए जाएं और उन्हें व्यवस्थित रूप से कैसे संचालित किया जाए, इस विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। एवं नवांकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समितियो के अध्यक्ष , सचिव, सदस्यों एवं नवांकुर सखियों एवं उपस्थित BSW,MSW छात्र छात्राओं को नवांकुर संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.