Betul and MP Latest News

जे एच कॉलेज ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर माइम में किया बीयू का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास

✓जे एच कॉलेज ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर माइम में किया बीयू का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास

परिधि न्यूज बैतूल

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही जयवंती हक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की माइम टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।राष्ट्रीय स्तर की युवा उत्सव प्रतियोगिता चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट में10 से 14 मार्च तक आयोजित की गई ।जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ युगल किशोर सरले ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी करण धाड़से,ऋषि कुमार, विवेक कुमार, समीर वाडिया, प्रेरणा सातपुते ने लगभग चार महीने से इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी लक्की इंगले एवं सोनू कुशवाह से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

middle post add

कॉलेज,जिले और यूनिवर्सिटी का नाम किया रोशन: डॉ मीनाक्षी चौबे
इस विशेष उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की और कहा कि यह बैतूल जिले एवं महाविद्यालय के इतिहास में पहला मौका है जब कॉलेज के विद्यार्थियों में कॉलेज का ही नहीं अपितु पूरे बैतूल जिले एवं बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।इस विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों में प्रोफे.अनीता सोनी, प्रोफे.धर्मेंद कुमार, प्रोफे. ओमप्रकाश खत्री,डॉ गोपाल प्रसाद साहू ,डॉ राजेश शेषकर तथा समस्त कॉलेज स्टाफ ने बधाई प्रेषित की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.