Betul and MP Latest News

पाढर अस्पताल के नए डायरेक्टर बने डॉ.आशीष चौधरी

68 साल की गौरवशाली विरासत के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

✓पाढर अस्पताल के नए डायरेक्टर बने डॉ.आशीष चौधरी
✓68 साल की गौरवशाली विरासत के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
परिधि न्यूज बैतूल

जिले के प्रसिद्ध पाढर अस्पताल ने गुरुवार 5 मार्च को अपना 68वा स्थापना दिवस मनाते हुए इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया। कृतज्ञता, सेवा और नेतृत्व के महत्वपूर्ण परिवर्तन के इस विशेष अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की गौरवशाली यात्रा को याद किया गया और भविष्य की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
पिछले 68 वर्षों से समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे पाढर हॉस्पिटल, बैतूल में अब प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डेज़ी आर. चौधरी (एमबीबीएस, एमएस नेत्र विज्ञान, एफएसईआई) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगी। डॉ. डेज़ी आर. चौधरी विशेष रूप से बाल नेत्र विज्ञान (पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी) मोतियाबिंद तथा भेंगापन (स्ट्रैबिस्मस) के उपचार में विशेषज्ञ मानी जाती हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अब उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।


पाढर अस्पताल वर्षों से बहुआयामी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता रहा है। अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, क्रिटिकल केयर, डायलिसिस, ऑर्थोपेडिक, डेंटल, मैक्सिलोफेशियल, लैप्रोस्कोपिक, एनआईसीयू, बाल चिकित्सा, डर्मेटोलॉजी, कर्क रोग (कैंसर), ईएनटी तथा एनेस्थीसिया जैसी क्लीनिकल सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सहायक सेवाओं में फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, कृत्रिम अंग निर्माण, सामुदायिक पहल, चैपलेनसी और मेडिकल रिकॉर्ड्स की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
विशेष क्लिनिक किए जा रहे संचालित
अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, उपशामक देखभाल तथा बांझपन उपचार जैसे विशेष क्लिनिक भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यहां आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिनमें हिस्टोपैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, सीरोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ईसीजी, टीएमटी, पीएफटी, वायरोलॉजी, एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और 4डी कलर डॉपलर शामिल हैं। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस और ब्लड बैंक की सुविधा भी निरंतर उपलब्ध रहती है।
स्थापना दिवस समारोह का सबसे महत्वपूर्ण और भावुक क्षण औपचारिक समर्पण समारोह (डेडिकेशन सेरेमनी) रहा। इस दौरान डॉ. राजीव चौधरी (एमएस, एम.सीएच. (प्लास्टिक सर्जन), जो वर्ष 2008 से लगातार मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्होंने आधिकारिक रूप से संस्थान की बागडोर नई नेतृत्व टीम को सौंप दी।
– डॉ. राजीव चौधरी के 18 वर्षों का प्रभावशाली रहा कार्यकाल
डॉ. राजीव चौधरी ने अपने 18 वर्षों के प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान अस्पताल के संचालन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने न केवल संस्थान को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित किया बल्कि नई पीढ़ी के डॉक्टरों को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए भी तैयार किया।
डॉ. राजीव चौधरी के मार्गदर्शन और उनके द्वारा दिए गए अवसरों के परिणामस्वरूप अब अस्पताल में नेतृत्व का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। नई नेतृत्व टीम में डॉ. आशीष चौधरी (एम.एस., एम.सीएच. यूरोलॉजिस्ट) को डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आशीष चौधरी पिछले लगभग 20 वर्षों से पाढर अस्पताल में कार्यरत हैं और एक अनुभवी यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का लिया संकल्प
इसी प्रकार डॉ. लिसा चौधरी एमडी पैथोलॉजी को डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. जी. मृदुल मनोज (एमडीएस मुख, जबड़ा एवं चेहरा शल्यचिकित्सक) को मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. डेज़ी रूबेन चौधरी (एमबीबीएस, एमएस नेत्र विज्ञान, एफएसईआई – फेलोशिप इन पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी, मोतियाबिंद और भेंगापन) को डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. राजीव चौधरी ने वर्ष 2008 से 2026 तक के अपने लंबे कार्यकाल में जिस विशेषज्ञता, समर्पण और सेवा की मजबूत नींव रखी, उसी विरासत को अब डॉ. आशीष चौधरी और उनकी टीम आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.