Betul and MP Latest News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर शीघ्र बजेगी शहनाई

✓भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर शीघ्र बजेगी शहनाई
 ✓वरद-आशी का रिश्ता हुआ तय
परिधि न्यूज बैतूल

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल के लोकप्रिय विधायक पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और जिले के ख्याति नाम आर डी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शिक्षाविद और समाजसेवी श्रीमती रितु खंडेलवाल के घर अब शीघ्र ही शहनाई बजने वाली है उनके इकलौते सुपुत्र वरद खंडेलवाल का विवाह निश्चित हो गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल-आरडी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल के सुपुत्र, भारतीय एग्रो कलस्टर के डायरेक्टर वरद खण्डेलवाल शीघ्र परिणयसूत्र में बंधने वाले हैं।
रविवार को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी एवं श्रीमती ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ।
लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास में नितांत पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद-आशी की रोका सेरेमनी (सगाई) की गई। जैसे ही यह समाचार सार्वजनिक हुआ दोनों परिवारों के शुभचिंतकों और ईष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने फोन कर खण्डेलवाल और मिराणी परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक जल्द ही विवाह की तिथि तय कर परिणय बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार संभावित आगामी जून माह तक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
परिधि की ओर से भी खण्डेलवाल-मिराणी परिवार को शुभकामनाएं… ।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.