जेएच कॉलेज में होगी राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता
✓जेएच कॉलेज में सोमवार को शुरू होगी राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता
परिधि न्यूज बैतूल

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैतूल में राज्य अन्तरविश्वविद्यालय स्तर पिट्टू (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के खेल परिसर में होगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी और विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीलिमा पीटर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही है।
