साम्प्रदायिकता की आग में सुलग रहा दामजीपुरा, हालत नियंंत्रण में
✓साम्प्रदायिकता की आग में सुलग रहा दामजीपुरा
✓हालत नियंंत्रण में, विधायक, कलेक्टर, एसपी मौके पर
✓गाय के साथ दुष्कर्म, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, आरोपी सहित 12 की दुकानें आग के हवाले
परिधि न्यूज बैतूल/भीमपुर

जिला अब विभत्स अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। क्षेत्र के दामजीपुरा में बीती रात गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसा अमानवीय कृत्य उजागर होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दामजीपुरा की पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही दुष्कर्म के आरोपी की पंचर की दुकान है। सुबह जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपी अब्बू के साथ मारपीट की और ग्रामीणों ने ही उसे पुलिस चौकी तक ले जाया गया। जहां पुलिस ने आरोपी को चौकी में बिठा लिया। घटना से दामजीपुरा में तनाव की स्थिति है। आक्रोशित भीड़ ने करीब एक दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक और बात सूत्रों से सामने आ रही है कि हिन्दु संगठनों पर दबाव बनाने के लिए कुछ मुस्लिमों ने भी अपनी ही दुकानों को आग लगाई है। जानकारी के अनुसार दो पंचर, रेडियो सहित अन्य दुकानों में आग लगाई गई है। इसके अलावा दामजीपुरा निवासी रितेश बकोरिया की फोटोकाफी की दुकान जलाने से भीम आर्मी भी हरकत में आ सकती है। पुलिस ने तत्परता से फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया है। मौके पर वज्र वाहन एवं फायर बिग्रेड तैनात है। बहरहाल पुलिस प्रत्येक बिंदू पर जांच कर रही है। दामजीपुरा में कफ्र्यू जैसे हालात है।

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन और एसपी वीरेन्द्र जैन भी मौके पर पहुंचने के बाद घटनाक्रम की जांच कर रहे है। इधर वरिष्ठ अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले मोहदा थाना प्रभारी वीके मौर्य एवं भैंसदेही एसडीओपी ने स्थिति को संभाला। गौमाता के साथ दुष्कर्म के मामले के तूल पकडऩे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है वहीं भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

हिन्दू संगठन विरोध में, अलर्ट महकमा
दामजीपुरा में गौमाता के साथ हुए दुराचार से आक्रोशित हिंदू संगठन भी आंदोलन पर उतर आए है। भीमपुर में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मंडल अध्यक्ष अनिल उईके गोलू देशमुख के साथ सैकड़ों भाजपा कार्ययकर्ताओं ने भीमपुर बंद कराया। इधर दामजीपुरा लगभग छावनी में तब्दील हो गया है। जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से पुलिस बल दामजीपुरा पहुंच चुका है। कलेक्टर, एसपी, एसडीओपी सहित वज्र वाहन और फायर ब्रिगेड को मौके पर तैनात कर दिया गया है।