तेंदुआ के हमले से घायल बच्चे का उचित इलाज करवाने की मांग लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं
✓तेंदुआ के हमले से घायल बच्चे का उचित इलाज करवाने की मांग लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं
✓गम्भीर रूप से घायल बच्चे को किया भोपाल रिफर
परिधि न्यूज भौंरा (शाहपुर)

ग्राम भौंरा में जंगली जानवर तेंदुआ के हमले में घायल हुए ढाई वर्षीय बालक के इलाज के लिए महिलाओं ने विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके को आवेदन दिया। आवेदन देने के लिए लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं विधायक के निवास पर पहुंची।
महिलाओं ने विधायक से मांग की है कि तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़वाया जाए और घायल बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाए। महिलाओं ने कहा कि फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी केवल खाना पूर्ति कर रहे हैं और तेंदुआ को पकड़ने में विफल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ ने गांव में दर्जनों मुर्गा मुर्गी, व बकरा बकरी भी खा लिया है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि तेंदुआ को पकड़वाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही फारेस्ट विभाग से बात करेंगी और तेंदुआ को पकड़वाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चे के इलाज के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।गौरतलब है कि फॉरेस्ट विभाग ने महीना भर पहले 4 हाथी को एसटीआर की तरफ से लाया था, लेकिन वे भी तेंदुआ को नहीं खोज पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉरेस्ट विभाग की घोषणा करवाई जब किसी की जान पर आ जाती है तब विभाग की आंखें खुलती है। बच्चे की गंभीर हालत के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया है।