23 जनवरी को मनाया जाएगा वसंत पर्व अखंड दीप व वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
✓23 जनवरी को मनाया जाएगा वसंत पर्व अखंड दीप व वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
परिधि न्यूज बैतूल
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिलेभर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर वसंत पर्व मनाया जाएगा। गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा एवं जिला सह-समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि 23 जनवरी वसंत पंचमी को आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मदिवस, परम वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ, अखंड दीप स्थापना तथा परम पूजनीय गुरुदेव द्वारा की गई साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दादा गुरु का प्राकट्य दिवस भी मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के सभी शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ, चेतना केंद्र एवं प्रज्ञा मंडलों में न्यूनतम एक घंटे का सामूहिक जप, गुरु पूजन, सरस्वती पूजन एवं यज्ञ अनिवार्य रूप से संपन्न किया जाएगा। एक दिन पूर्व 12 घंटे का अखंड जप भी किया जाएगा। 23 जनवरी से 2 मार्च तक 40 दिवसीय सामूहिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। सभी तहसील एवं मंडल प्रभारी अपनी सूचियां जिला समन्वय समिति को भेजेंगे।