वेटरन्स दिवस पर 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान
✓वेटरन्स दिवस पर 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान
परिधि न्यूज बैतूल
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे वेटरन्स दिवस का आयोजन किया जाएगा। कैप्टन आईएन श्री सुमित सिंह सेवानिवृत्ति जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के लगभग 100 पूर्व सैनिकों एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।