Betul and MP Latest News

खनिज विभाग ने रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर एवं 1 डंपर को किया जप्त

✓खनिज विभाग ने रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर एवं 1 डंपर को किया जप्त
परिधि न्यूज बैतूल 


कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिला खनिज अधिकारी  मनीष पालेवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दिनांक 22 मई को तहसील बैतूल के ग्राम मलकापुर में खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन सोनालिका ट्रेक्टर को जप्त कर थाना गंज बैतूल की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

इसी प्रकार 24 मई को तहसील शाहपुर क्षेत्र के ग्राम बरेठा से खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन स्वराज ट्रेक्टर को जप्त कर थाना शाहपुर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है एवं ग्राम नीमपानी से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे वाहन डम्पर क्रमांक MP48ZG1990 को जप्त कर थाना गंज बैतूल की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। उक्त वाहनों के वाहन चालकों, वाहन मालिकों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत कर कार्यवाही की जा रही है।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.