Betul and MP Latest News

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव वडकरा केरल में जुटे देश विदेश के कलाकार

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव वडकरा केरल में जुटे देश विदेश के कलाकार

✓दक्षिण एशिया बिरादरी नई दिल्ली (SAF), राजीव गांधी फाउंडेशन,राष्ट्रीय युवा योजना का संयुक्त आयोजन

गौरी बालापुरे पदम परिधि न्यूज वडकारा

middle post add

भाईजी डॉ. एस. एन. सुब्बाराव एवं आदरणीय सतपाल ग्रोवर की स्मृति मे राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 16 19 मई तक वडकरा केरल में किया गया। जिसमे देश-विदेश के लगभग 100 युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस सांस्कृतिक उत्सव में दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिसा, पंजाब, पांडिचेरी, तेलंगना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, नेपाल, बांगलादेश इत्यादी राज्य से प्रतिभागी सम्मलित हुए।वडकरा के सांसद शफी परम, ऋषीराज सिंह विधायक, राधाकृष्णन, दीपक मालवीय चेयरमेन साऊथ एशिया बिरादरी, चित्रा सुकुमारान वाईस चेयरमेन, रवि मोहंती सचिव, जगदीश भाई सहित अन्य लोगो ने सम्मलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई!

केरल राज्य में सदभावना पीस मार्च


सदभावना पीस मार्च में दक्षिण एशियन बिरादरी और राष्ट्रीय युवा योजना के प्रतिभागियो ने अपने अपने क्षेत्र की कला का प्रदर्शन किया।देश के सम्मान मे देशभक्ति नारो का उदघोष किया। स्थानियो लोगो ने सभी स्वागत दिल खोलकर किया।

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय विभिन्न विषयों  पर मंथन


देश-विदेश आये से प्रतिभागियो ने देश में शान्ति सदभावना बनाये रखने में हमारी भूमिका क्या हो और अंतराष्ट्रीय मुद्दे पर कैसे हल हो इस विषय पर गहन विचार-विमार्श हुआ। दीपक मालवीय अच्छे सुझाव दिये। चित्रा सुकुमारान ने सांस्कृतिक उत्सव, एस. एन. सुब्बाराव एवं सतपाल जी के उद्देश्यों पर अमल करते हुए आगे भी आयोजनों का क्रम जारी रखने पर जोर दिया।

सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम देख उत्साहित हुए लोग


पी के मेमोरियल यू पी ग्राउंड ओक्कट्टर्री वडाकरा के प्रांगण में किया गया। जिसमे देश के कोने-कोने से आये कलाकारो ने अपने नृत्य (dance) के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देखने के लिए हजारो की संख्या लोग सम्मलित हुए। शफी पेरमबील सांसद, विधायक एवं जगदीश भाई (SAF) के प्रमुख साथी ने सभी कलाकारो सम्मानित किया और सभी का उत्साह बढाया।

केरल दर्शन
इस दौरान सभी राज्यो से आये कार्यकर्तायो ने वडाकरा के प्रमुख मंदिर, मेडिटेशन सेंटर और केरल के समुंद्र बँकसेंड बीच का आनंद लिया। समापन कार्यक्रम में सभी साथियो का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।आयोजन को सफल बनाने में दीपक मालवीय , श्रीमती चित्रा सुकुमारन, रवि महांती, डॉ के भार्गव कुमार आंध्र प्रदेश, धर्मेंद्र भाई दिल्ली, प्रदीप मापेकर गोवा,  नितिन भाई गुजरात,  नीरज कुंडई हिमाचल प्रदेश,  मुथुराज टी बेगूर,  शोभा बहन कर्नाटक, शिराजुद्दीन,  जगदीश भाई केरल,  सागर रोकडे,  हनुमंत देसाई महाराष्ट्र,  एल उपेंद्र मणिपूर, डॉ चितरंजन सहानी,  रूपाश्री ऑडिश, परमजीत मान, गुरुजीत सिंह पंजाब, श्री एस अधवन पुडूचेरी, केशव राज बाल कृष्णान तामिलनाडू, सुतपासेन त्रिपुरा,  नौशाद आलम मंसूरी उत्तर प्रदेश, बंगलादेश शाबीर भाई, नेपाल के साथियों का सहयोग रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.