Betul and MP Latest News

TRAIN SAFETY AWARD NEWS PARIDHI: आमला में मनीषा, वार्डा स्टेशन पर संजीव की सतर्कता से टला ट्रेन हादसा

मध्य रेल के महाप्रबंधक ने 11 कर्मचारियों को सेफ्टी अवार्ड प्रदान किया

✓मध्य रेल के महाप्रबंधक ने 11 कर्मचारियों को सेफ्टी अवार्ड प्रदान किया

परिधि न्यूज बैतूल

ट्रेन संचालन में सतर्कता और समर्पण के लिए धर्मवीर मीणा, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने 11 कर्मचारियों को प्रतिष्ठित सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में आयोजित किया गया।
पुरस्कृत कर्मचारियों में मुंबई मंडल से 3, भुसावल मंडल से 4, नागपुर मंडल से 2 और पुणे व सोलापुर मंडल से 1-1 कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों को समय पर की गई सतर्क कार्रवाइयों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सका और रेलवे संचालन सुचारू रूप से जारी रहा।प्रत्येक सेफ्टी अवार्ड में एक पदक, प्रशस्ति पत्र, सराहनीय सुरक्षा कार्य का उल्लेख करने वाला प्रशस्ति पत्र और ₹2000 की नकद पुरस्कार राशि शामिल है।
नागपुर मंडल के ट्रेन मैनेजर संजीव कुमार और तकनीशियन मनीषा पारधे सम्मानित 

संजीव कुमार, ट्रेन मैनेजर, नागपुर मंडल ने 15 मार्च 2025 को, वार्डा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान,  ट्रेन प्रस्थान से पहले स्थिर लोड की नियमित जांच की। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने एक वैगन के सीटीआरबी कप को टूटी हुई स्थिति में पाया। उन्होंने तत्परता से संबंधित अधिकारियों को सूचित कर वैगन को अलग करने की व्यवस्था कराई, जिससे ट्रेन सुरक्षित रूप से आगे बढ़ सकी। उनकी सतर्कता ने संभावित दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसी तरह श्रीमती मनीषा पारधे, तकनीशियन (सी एंड डब्ल्यू), आमला, नागपुर मंडल ने 6 फरवरी 2025 को, आमला में एक आगमन मालगाड़ी की नियमित जांच के दौरान, मनीषा पारधे ने एक वैगन के सीबीसी को टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर, दोषपूर्ण वैगन को अलग करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की, जिससे ट्रेन का सुरक्षित संचालन संभव हो सका। उनकी सतर्कता ने संभावित दुर्घटना को टालने में मदद की।इस कार्यक्रम में  प्रतीक गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक, चंद्र किशोर प्रसाद, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सहित अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मध्य रेल सुरक्षित ट्रेन संचालन को प्राथमिकता देने और अपने कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.