Betul and MP Latest News

राजस्व अमले ने बकायादारों के मैरिज लॉन, पेट्रोल पंप किए गए सील

✓राजस्व अमले की बकायादारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
✓राजस्व अमले ने बकायादारों के मैरिज लॉन, पेट्रोल पंप किए गए सील
परिधि न्यूज बैतूल 

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में बकाया राशि की मांग से शेष रहे बकायादारो की बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही जारी है, जिसमें भूमि / सम्पत्ति में ताला लगाकर सील करने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार इसी क्रम में बुधवार को नगरीय तहसील बैतूल अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल राजीव कहार एवं तहसीलदार बैतूल के निर्देशन में राजस्व के संयुक्त दल द्वारा गाडाघाट रोड स्थित शीतला मैरीज लॉन, भुजलिया घाट रोड स्थित शिवमंगल मैरीज लॉन, ग्राम सोनाघाटी स्थित पोद्दार स्कूल, कृषि भूमि का बिना ड. यर्वसन व्यवसायिक उपयोग करने के कारण सील किया गया।


इसी प्रकार श्रीराम रेसीडेंसी कालोनी टिकारी बैतूल, ओमप्रकाश विठोतिया के पेट्रोल पम्प की राशि बकाया होने के कारण सील कराया गया। बकाया राशि की वसूली जमा नही करने के वाले बकायादारो की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

middle post add

कार्यवाही के दौरान , तहसीलदार गोवर्धन पाठे, नायब तहसीलदार एस.एस. उइके तथा  भीमराव पोटपोड़े, राजस्व निरीक्षक बैतूल नगर, राजस्व निरीक्षक डायर्वसन  राहूल इवने तथा नगरीय क्षेत्र में पदस्थ पटवारी उपस्थित रहे।तहसीलदार बैतूल द्वारा ढाबा, मैरीज लॉन, पेट्रोल पम्प, निजी स्कूल, एवं निजी अस्पलाल संचालक इत्यादि से अपील की गई है कि वह अपनी बकाया राशि तत्काल जमा करे एवं भविष्य में होने वाली असुविधा से बचे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.