महिलाओं ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी में दिखाई प्रतिभा
महिलाओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने की जरूरत: टीआई अंजना धुर्वे
✓महिलाओं ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी में दिखाई प्रतिभा
✓महिलाओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने की जरूरत: टीआई अंजना धुर्वे
✓अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचशील बुद्ध विहार में हुआ भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दी गई प्रेरणादायी सीख
परिधि न्यूज बैतूल
बैतूल। पंचशील बुद्ध विहार महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर और तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू पंडाग्रे, कीर्ति साहू डीडी व्ही, जीएमसी नागपुर, अंकिता खातरकर (डीएसपी भोपाल), तृप्ति पाटिल जिला उद्योग, टीआई अंजना धुर्वे (बैतूल बाजार) उपस्थित रहीं।
महिला मंडल की अध्यक्ष और अन्य सदस्यों उषा वामनकर, पुष्पा शेषकर, कमला अथांकर, वंदना भूमरकर, सुनीता चौकीकर, वंदना झरबड़े, ममता मांडवे, रेखा कापसे ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, गीत-संगीत, नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर टीआई अंजना धुर्वे ने कहा कि महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों, महिला शोषण और अन्य अपराधों को लेकर जानकारी दी और किसी भी समस्या में पुलिस की मदद लेने की अपील की। डॉ. कीर्ति साहू ने महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी ही सृष्टि की जननी है और भारत में नारी का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने आत्मनिर्भरता और परिवार को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए।
डॉ. मंजू पंडाग्रे ने इस अवसर पर सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सोनारे और वंदना झरबड़े ने किया। अंत में मंडल की मीडिया प्रभारी सुमन चौकीकर ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें गीता पाटिल, कमला अवलेकर, कविता सातनकर, सुशीला सूर्यवंशी, मंजू सातनकर, चंदा अतुलकर सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अन्य समाज की महिलाओं का भी विशेष सहयोग रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।