Betul and MP Latest News

समाजसेवी भारती अग्रवाल ‘राजमाता विजयराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित 

✓समाजसेवी भारती अग्रवाल ‘राजमाता विजयराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित 

परिधि न्यूज बैतूल

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में  8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल को ‘राजमाता विजयराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की इस सम्मान के तहत श्रीमती भारती अग्रवाल को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल प्रदान किए गए। इस उपलब्धि पर संस्था और महिला समुदाय में हर्ष और गर्व का माहौल रहा।

यह पुरस्कार मेरे अकेले का नहीं: भारती अग्रवाल


इसी क्रम में 10 मार्च 2025 को संस्था कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “यह पुरस्कार मेरे अकेले का नहीं, बल्कि आप सभी के सहयोग, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है, और हमें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।” संस्था के स्वाधार गृह में निवासरत महिलाओं ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण स्तर पर आयोजन ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा 8 मार्च 2025 को ग्रामीण स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं के लिए भाषण, गीत, और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व उजागर किया जा सके। साथ ही, संस्था द्वारा संचालित जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल, संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी, संस्था सदस्य सुनीता सोलंकी, श्रीमती ज्योति बागड़े, श्रीमती सबनम शेख सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया और श्रीमती भारती अग्रवाल को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.